Shayari Status Quotes SMS and educational material available here.

Follow on FB

LightBlog

Breaking

Showing posts with label Beautiful Story About Love. Show all posts
Showing posts with label Beautiful Story About Love. Show all posts

Thursday 7 January 2021

January 07, 2021

what is Love? एक छोटी सी कहानी

आज के समय में किसी से पूछा जाए प्यार क्या होता है तो वह कुछ वयां ही नही कर पायेगा। 
प्यार किसी से भी हो सकता है चाहे माँ-बाप के साथ या अन्य के साथ, इंसान या जानवर परन्तु प्यार तो प्यार ही हो होता है। इसीलिए आपके लिए लाए हैं एक छोटी सी कहानी जो प्यार की भाषा को यादगार बना देगी।।।
गांव में एक परिवार के पास कुतिया थी। कुतिया जब पेट से थी तब उसे परिवार ने एक बाजार में छोड़ दिया। कुतिया की हालत देख बाजार में रहने वाले लोग उसको खाना खिला देते थे। 
ऐसा ही चलता रहा और कुछ समय बाद कुतिया ने 5 बच्चों को जन्म दिया। कुतिया और उसके बच्चे बहुत खुशी से एक साथ रहने लगे। 
बच्चे धीरे-धीरे बड़े होने लगे। बड़े होने के साथ बच्चे आपस में खूब खेला करते थे। 
बच्चे अपनी मां के साथ इतने खेलने में मस्त हो जाते कि उनको बाजार में घूमते हजारों लोग भी दिखाई नही देते। 

मां को कोई डराता भी तो बच्चे उसका बदला लेने के लिए भोंकना शुरू कर देते थे। यूँ कह लें तो पूरी फैमली बहुत खुश थी परन्तु सिर पर कोई पक्का ठिकाना नही था। 
समय बीतता गया पूरी फैमली बहुत खुश थी परन्तु एक दिन ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू। 
दोपहर का समय था कि एक बच्चा गाड़ी के नीचे आकर मर गया। बेचारी कुतिया को बहुत दुख हुआ। यहां तक उसके पास 4 बच्चे थे परंतु तब भी कुतिया को बहुत अफसोस हुआ। लोग कुतिया और उसके बच्चों को मरे हुए बच्चे से दूर भगा रहे थे। 
बेचारी कुतिया अपने बाकी बच्चों को नई जगह पर ले गयी परन्तु कहते हैं मां तो मां होती है। इसीलिए उसे अब भी अपने मरे हुए बच्चे के पास बैठना अच्छा लग रहा था और उसे उठने को कह रही थी कि बच्चा कब उठे और उसके साथ खेले। 

उसकी ऐसी हालत को देख कुछ लोगों ने कुतिया को भगा कर मरे हुए बच्चे को एक बॉक्स में डालने के बाद छिपा कर रख दिया। ताकि बाद में उसे कहि दबा दिया जाए।
मां का दिल सब कुछ जानता है और मैं यह देख हैरान रह गया कि बॉक्स को जिस जगह रखा था छिपा कर जहां कोई इंसान तक नही पहुंच सकता वहाँ वो कुतिया पहुंच गई। और ऐसा व्यवहार करने लगी जैसे रो रही हो। 
उसे अभी भी अपने बच्चे को मिलना था। मुझे यह देख बहुत हैरानी हुई इतना गहरा प्यार सिर्फ मां ही कर सकती है। 

तो इस छोटी सी कहानी से आपको भी समझ आ गया होगा कि प्यार क्या होता है। यह आंखों देखी सच्ची कहानी है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि उस कुतिया का फिर क्या हुआ। तो शुरुआत में बच्चे का गम कुतिया को बहुत हुआ परन्तु बाकी बच्चों के साथ रहकर वो भी खुश दिखाई देने लगी। वक्त हर जख्म को भर देता है और ऐसा ही हुआ कुतिया और उसके बच्चे पहले जैसे ही खुश रहने लगे परन्तु अफसोस एक बच्चे की कमी के साथ।। 

Popular Shayari